असम में एक करोड़ रुपये का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Ads

असम में एक करोड़ रुपये का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 21, 2023 / 09:20 PM IST,
    Updated On - January 21, 2023 / 09:20 PM IST

गुवाहाटी, 21 जनवरी (भाषा) असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी से शनिवार को 100 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद किया गया और इस बाबत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी पुलिस ने तीन दिनों में दूसरी बार मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने शहर के जोराबात इलाके में उत्तर भारत जाने वाले एक ट्रक को रोका और चालक के केबिन में छुपाकर रखे गए 101 किलोग्राम गांजे को बरामद किया। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि ट्रक त्रिपुरा से आ रहा था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मादक पदार्थ की ‘‘बड़ी खेप’’ पकड़ने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की है।

भाषा नोमान सुरभि

सुरभि