Gas Cylinder Crisis News: ‘प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिनों में..’, गैस सिलेंडर की कमी पर बोले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, ये बड़ा मुद्दा भी उठाया

Ads

Gas Cylinder Crisis News: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट बंद हो गए हैं, जिससे होटल और फूड व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 02:06 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 02:07 PM IST

arvind kejriwal/ image source: ANI X HANDLE

HIGHLIGHTS
  • देश में LPG की भारी कमी
  • उत्पादन में 50% तक गिरावट
  • होटल-रेस्तरां पर बड़ा असर

Gas Cylinder Crisis News: नई दिल्ली: Gas Cylinder Crisis In CG:  अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब पूरे देश में दिखाई दे रहा   है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट बंद हो गए हैं, जिससे होटल और फूड व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है।

Gas Cylinder Crisis: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान आया सामने

रिपोर्ट्स में सामने आ रही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर Arvind Kejriwal ने कहा, “पूरे भारत में घरों, रेस्तरां और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की भारी कमी हो रही है। इस समस्या की मुख्य वजह रोजाना उत्पादन में बड़ी गिरावट है, जो लगभग 50% तक घट गया है। हमारे देश में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी का करीब 60% हिस्सा आयात किया जाता है और उसमें से लगभग 90% Strait of Hormuz के रास्ते आता है, जहां से सप्लाई अब कम हो गई है। इसका सीधा असर रेस्तरां, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों पर पड़ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “Mumbai में करीब 20% होटल और रेस्तरां पहले ही बंद हो चुके हैं और अगले दो दिनों में लगभग 50% तक बंद होने की आशंका है। इस समय शादियों का पीक सीजन चल रहा है और अगर यह कमी जारी रही तो कई लोगों को अपनी शादियां टालनी पड़ सकती हैं।”

केजरीवाल ने यह भी कहा, “एक और बड़ी समस्या एलपीजी की जमकर हो रही कालाबाजारी है। हाल ही में Israel और United States द्वारा Iran पर किए गए हमलों का भी इस पर बड़ा असर पड़ा है। पिछले 75 वर्षों से भारत की विदेश नीति की आधारशिला रही गुटनिरपेक्ष नीति को प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिनों में खत्म कर दिया।”

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर रायपुर में (Raipur Gas Cylinder Shortage)

Gas Cylinder Crisis In CG:  जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ का भी हाल कुछ ऐा ही है।  रायपुर में 100 से अधिक बड़े रेस्टॉरेंट संचालित होते हैं। इनमें से कई रेस्टॉरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। गैस की कमी के कारण रसोई संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इस स्थिति का असर शादियों के सीजन पर भी पड़ रहा है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। कई कैटरर्स को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं शहर के बड़े होटलों की बात करें तो उनके पास फिलहाल केवल 2 से 3 दिन का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी रेस्टॉरेंट और होटल प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी देखें:-