Gaurav Gogoi Pakistan Connection/Image Source: Social Media
असम: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से संबंध होने और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई का पाकिस्तान से संबंध (Gaurav Gogoi Pakistan Connection: ) सामने आया है और इसे उजागर करना उनकी जिम्मेदारी है।
Gaurav Gogoi Pakistan Connection: सीएम सरमा ने बताया कि इस मामले का सुराग उन्हें सिंगापुर में निवेश दौरे के दौरान मिला। उन्हें जानकारी मिली कि गौरव गोगोई युवाओं के साथ पाकिस्तान हाई कमीशन गए थे। शुरुआत में उन्होंने इसे फोटोशॉप का शक किया लेकिन बाद में पता चला कि यह सच है। इसके बाद असम में SIT ने मामले की जांच की। सीएम ने कहा कि मार्च 2011 से मार्च 2012 तक गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तान में काम कर रही थीं और उनका परिवार पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के करीब था। अली तौकीर शेख पाकिस्तान का प्रभावशाली नागरिक है और पाकिस्तान योजना आयोग का सलाहकार है। उसकी भारत यात्रा पैटर्न संदिग्ध रही; उसने विभिन्न मार्गों से भारत में प्रवेश किया और अपनी गतिविधियों को छिपाने की कोशिश की।
#WATCH | Dispur: Speaking on Pakistani national Ali Tauqeer Sheikh with alleged links to Congress MP Gaurav Gogoi’s wife Elizabeth Gogoi, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “…Elizabeth Gogoi is a British citizen. By religion, she is a Christian woman. Even after marriage to… pic.twitter.com/XID1tkAa46
— ANI (@ANI) February 8, 2026
Gaurav Gogoi Pakistan Connection: अली तौकीर पर भारत के खिलाफ गुप्त संचार, संदिग्ध यात्रा और वित्तीय लेन-देन के माध्यम से आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप है। सीएम ने कहा कि तौकीर पाकिस्तान के हितों के पक्ष में सक्रिय रहा और सिंधु जल संधि समेत अन्य मामलों में पाकिस्तान का समर्थन करता रहा। सरमा ने बताया कि कल असम कैबिनेट ने इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी के हवाले करने का निर्णय लिया है। अब इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इन आरोपों की पूरी जांच हो सके।