गौतमबुद्धनगर : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

गौतमबुद्धनगर : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

गौतमबुद्धनगर : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: July 17, 2021 8:55 am IST

नोएडा,17 जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र के सबौता गांव के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने अशोक कुमार (23 वर्ष) नामक युवक की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास घटी, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मोटरसाइकिल सवार दीपक (24 वर्ष) मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में पुलकित (24 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

भाषा पवनेश धीरज

धीरज


लेखक के बारे में