गहलोत ने सरहिंद फीडर की मरम्मत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री से की बात

Ads

गहलोत ने सरहिंद फीडर की मरम्मत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री से की बात

  •  
  • Publish Date - May 20, 2022 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

जयपुर, 20 मई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरहिंद फीडर(नहर) की मरम्मत का काम जल्द पूरा करवाने के लिए शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की। मान ने गहलोत को काम जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब में क्षतिग्रस्त सरहिंद फीडर के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु फोन पर बात की। उन्हें इस क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण राजस्थान में आ रहीं परेशानियों से अवगत करवाया। मान से मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए निवेदन किया।’

गहलोत के अनुसार सरहिंद फीडर (पंजाब) व इन्दिरा गांधी फीडर (नहर) के बीच की साझी पट्टी एक अप्रैल को क्षतिग्रस्त हो गयी थी,जिससे जलापूर्ति प्रभावित हुई है। भीषण गर्मी में पेयजल की जरूरतों को देखते हुए इस काम को शीघ्र पूर्ण करवाया जाए क्योंकि इससे राजस्थान के 10 जिलों के करीब पौने दो करोड़ लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है।

मुख्यमंत्री के अनुसार मान ने आश्वस्त किया है कि सरहिंद फीडर की मरम्मत का कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

भाषा पृथ्वी मनीषा शोभना

शोभना