गुजरात में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे गहलोत

गुजरात में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे गहलोत

गुजरात में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे गहलोत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 17, 2022 11:44 am IST

जयपुर, 17 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को गुजरात जाएंगे, जहां उनका दो जनसभाएं और रोडशो करने का कार्यक्रम है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गहलोत सोमवार दोपहर बाद जयपुर से गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे। उनका आज पाटन जिले के राधनपुर में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

गहलोत मंगलवार को अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद वह बनासकांठा जिले में जनसभा और रोडशो करेंगे। गहलोत शाम को उदयपुर होते हुए दिल्ली जाएंगे।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में