झारखंड में डेढ़ करोड़ रुपये के रत्नों की तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
झारखंड में डेढ़ करोड़ रुपये के रत्नों की तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर, 12 जुलाई (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के रत्नों की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम कुमार खंडेलवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को जमशेदपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर बहरागोड़ा बस स्टैंड से विनय पात्र (50), सिद्धेश्वर कालिंदी (45) और स्नेहाशीष मंगराज (44) को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस को देखकर तीनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
खंडेलवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के पन्ना रत्न के टुकड़े बरामद किए गए।
भाषा राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


