महंत ने रेप की कोशिश की ..तो लड़की ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Ads

महंत ने रेप की कोशिश की ..तो लड़की ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

  •  
  • Publish Date - May 20, 2017 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

 

केरल के कोल्लम में एक 23 साल की लॉ स्टूडेंट्स ने रेप की कोशिश करने पर एक महंत का प्राइवेट पार्ट काट डाला. शतांभी आश्रम पनमना से संबंधित महंते को अस्पताल में भर्ती किया गया है. वारदात शुक्रवार रात की है। जब हरिस्वामी ने लड़की का उसके घर में रेप करने की कोशिश की तब विरोध और बचाव में उसने आरोपी के प्राइवेट पार्ट्स चाकू से काट दिए। आरोपी कोल्लम के शतांभी स्वामी आश्रम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है हालांकि आश्रम प्रशासन ने इससे इनकार किया है.

पुलिस के मुताबिक युवती जब कक्षा दसवीं में थी तब से महंत उसे अपने हवस का शिकार बनाते आ रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही केरल के सीएम विजयन ने लड़की के इस कदम की तारीफ करते हुए उसे बहादुर बताया है। 

आश्रम के एक व्यक्ति ने बताया, ’15 साल पहले वह आश्रम में ब्रह्मचारी था, लेकिन बाद में उसने आश्रम छोड़ दिया। यह पता चला है कि वह आश्रम का नाम गलत तरह से प्रयोग कर रहा था।’ पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता काफी सालों से बिस्तर पर हैं वहीं, मां हरिस्वामी को घर पर पूजा करवाने के बुलाती रहती थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और लड़की की मां पर भी केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि संभव है कि लड़की की मां इस बारे में पहले से जानती हो।