बोरवेल में गिरी बच्ची को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन, मंगलवार शाम से गिरी है बच्ची

Ads

बोरवेल में गिरी बच्ची को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन, मंगलवार शाम से गिरी है बच्ची

  •  
  • Publish Date - August 1, 2018 / 08:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में पिछले 15 घंटो से 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम को निकालने की कवायद जारी है। 15 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बच्ची को निकालने की कोशिश में जुटी है। 

पढ़ें- ऋचा जोगी ने सुपेबेड़ा पहुंचकर किडनी मरीजों से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

मौके पर डॉक्टर की टीम भी मौजूद है जो सीसीटीवी के जरिए लगातार बच्ची की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत न हो पाइप के माध्यम से लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम के मुताबिक बोरवेल के बगल में करीब 40 फीट खुदाई की जा चुकी है। अभी कुछ और फीट गड्ढा और करना है।

पढ़ें- थानेदार कई महीनों से कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म, परिजनों को दूसरे कमरे में रखता था बंद

रेस्क्यू ऑपरेशन को जल्द अंजाम देने टीम ने पचास मजदूरों की मांग की है। अधिकारियों के मुताबिक बच्ची सुरक्षित है और उसे बाहर निकालने हर संभव मदद किया जा रहा है। आपको बतादें मंगलवार शाम को तीन साल की सना खेल-खेल में बोरवेल में गिर गई। इस घटना के बाद से सना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24