Girlfriend Cuts Boyfriend’s Private part: सिर्फ इस बात के लिए गर्लफ्रेंड ने आधी रात को काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, ऐसी ही हालत में कमरे में छोड़कर फरार हुई युवती
Girlfriend Cuts Boyfriend's Private part: सिर्फ इस बात के लिए गर्लफ्रेंड ने आधी रात को काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, ऐसी ही हालत में कमरे में छोड़कर फरार हुई युवती
Girlfriend Cuts Boyfriend's Private part: सिर्फ इस बात के लिए गर्लफ्रेंड ने आधी रात को काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, ऐसी ही हालत में कमरे में छोड़कर फरार हुई युवती / Image: Social Media X
- प्रेमी का निजी अंग काटकर महिला फरार
- दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी युवती
- सफदरजंग अस्पताल में युवक की हुई सर्जरी
नई दिल्ली: Girlfriend Cuts Boyfriend’s Private part देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित बॉयफ्रेंड पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है। फिलहाल घायल बॉयफ्रेंड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, इस घटना के बाद गर्लफ्रेंड फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
Girlfriend Cuts Boyfriend’s Private part मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी विसरजीत का लंबे समय से बिहार के कटिहार की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे को जानते थे। पीड़ित ने बताया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था और अमीना के साथ रह रहा था। उसने आरोप लगाया कि रात में गर्लफ्रेंड ने उसे दिए गए दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया। पीड़ित के मुताबिक करीब 2:30 बजे जब वह अर्ध बेहोशी की हालत में था, तब महिला ने तेज धार वाले हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि महिला को उसकी शादी के बारे में पता चल गया था और इसी वजह से उसने हमला किया।
गर्लफ्रेंड ने काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट
वहीं, 25 फरवरी को हिंदू राव अस्पताल से एक घायल युवक के भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और उसका बयान दर्ज किया। साथ ही उसका मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट भी लिया गया।
गर्लफ्रेंड की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि घायल युवक किसी तरह खुद हिंदू राव अस्पताल पहुंचा. वहां से उसे आगे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के बयान और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) (खतरनाक हथियार या साधन से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और धारा 123 (जहर आदि के माध्यम से अपराध करने की मंशा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें
- Silver Price Today: 1 मार्च को सिल्वर सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आपके शहर में क्या है एक तोला चांदी का भाव?
- Aligarh School Bus Hadsa: घर लौट रहे थे बच्चे, अचानक चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, पहिए के नीचे… पूरी खबर पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह
- Ali Khamenei Biography: 36 साल का शासन खत्म! क्रांति से कुर्सी तक… कैसे खामेनेई ने तीन दशक तक थामी सत्ता? जानें सुप्रीम लीडर का पूरा राजनीतिक सफर

Facebook


