गोवा के मुख्यमंत्री ने ‘गुड फ्राइडे’ पर ईसा मसीह की शिक्षाओं का पालन करने की अपील की

Ads

गोवा के मुख्यमंत्री ने ‘गुड फ्राइडे’ पर ईसा मसीह की शिक्षाओं का पालन करने की अपील की

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 04:27 PM IST

पणजी, तीन अप्रैल (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर लोगों से ईसा मसीह के बलिदान और प्रेम तथा मुक्ति के मूल्यों पर चिंतन करने का आग्रह किया।

सावंत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि करुणा, क्षमा और नि:स्वार्थ जीवन जीने के संबंध में ईसा मसीह की शिक्षाएं लोगों को शांति और नेकी की राह पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गुड फ्राइडे के इस अवसर पर, आइए हम प्रभु ईसा मसीह के बलिदान और उन प्रेम तथा मुक्ति के मूल्यों पर चिंतन करें, जिनके लिए वह हमेशा खड़े रहे।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप