सज्जाद लोन ने गांदरबल मुठभेड़ मामले में जांच आदेश का स्वागत किया

Ads

सज्जाद लोन ने गांदरबल मुठभेड़ मामले में जांच आदेश का स्वागत किया

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 07:01 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 07:01 PM IST

श्रीनगर, तीन अप्रैल (भाषा) पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने शुक्रवार को गांदरबल मुठभेड़ मामले में मजिस्ट्रेट जांच का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि घटना की पारदर्शी तरीके से जांच होगी और न्याय होगा।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को गांदरबल जिले में मुठभेड़ की घटना के मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया जिसमें सुरक्षा बलों ने एक कथित आतंकवादी को मार गिराया था।

हंदवाड़ा के विधायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गांदरबल में मुठभेड़ में मारे गए व्यक्ति के परिवार के आरोपों के मामले में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा मजिस्ट्रेट जांच का आदेश एक स्वागत योग्य कदम है। हमें उम्मीद है कि पारदर्शी जांच होगी और न्याय होगा।’’

सेना ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को अरहमा में मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराने का दावा किया।

मारे गए युवक राशिद अहमद मुगल के परिजन ने दावा किया था कि उसका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश