पणजी, तीन जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि सरकार अपनी ‘म्हाजे घर योजना’ के तहत 5,000 से अधिक घरों को नियमित करने के आदेश जल्द ही जारी करेगी।
उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि लगभग 3,000 नियमितीकरण आदेश तैयार हैं या जारी किए जा चुके हैं।
म्हाजे घर योजना का उद्देश्य सरकारी या सामुदायिक भूमि पर दशकों पहले बने अवैध मकानों के निवासियों को कानूनी स्वामित्व अधिकार प्रदान करना है।
सावंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को मारगांव के रवींद्र भवन में लगभग 1,000 लोगों को ऑर्डर वितरित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और औपचारिकताओं को पूरा करने में लाभार्थियों की मदद करने के वास्ते विशेष काउंटर भी होंगे।
भाषा राजकुमार माधव
माधव