Trent Limited Bonus Share: कहीं सुनहरा मौका हाथ से न निकल जाए! टाटा की ये कंपनी पहली बार दे रही बोनस शेयर, आखिरी तारीख से पहले निवेश करने होंगे मालामाल!

Ads

Trent Limited Bonus Share: ट्रेंट लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 4 जून तय की है। बोनस का लाभ पाने के लिए आज शेयर खरीदने का अंतिम मौका है। (NSE:TRENT, BSE: 500251)

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 04:36 PM IST

(Trent Limited Bonus Share/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Trent Ltd पहली बार बोनस शेयर बांट रही है
  • 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर का ऐलान
  • रिकॉर्ड डेट 4 जून 2026 तय की गई है

नई दिल्ली: Trent Limited Bonus Share: ट्रेंट लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। कंपनी 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देगी यानी हर 2 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर का फायदा मिलेगा। इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जून तय की गई है। इसलिए योग्य निवेशकों के लिए आज शेयर खरीदने का आखिरी मौका माना जा रहा है।

बोनस शेयर का नियम

कंपनी के नियमों के अनुसार, जो निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीद लेंगे उन्हें बोनस का लाभ मिलेगा। पहले रिकॉर्ड डेट 29 मई तय थी। जिसे बाद में बदलकर 4 जून कर दिया गया। इस बदलाव के बाद निवेशकों के पास अतिरिक्त समय तो मिला। लेकिन अब अंतिम अवसर समाप्त होने के करीब है।

शेयर का प्रदर्शन

पिछले कुछ समय में Trent Ltd के शेयरों में मजबूत तेजी देखी गई है। बीते कुछ महीनों में शेयर लगभग 30% से अधिक चढ़ चुका है। 3 जून 2026 को शेयर का भाव 4,284.80 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण भी 1.51 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है।

Trent Ltd – स्टॉक डिटेल (03 जून 2026)

पैरामीटर मूल्य
शेयर कीमत ₹ 4,242.00
आज का बदलाव +₹31.60 (0.75%)
ओपन (Open) ₹ 4,220.00
हाई (High) ₹ 4,284.80
लो (Low) ₹ 4,165.00
पिछला बंद भाव ₹ 4,206.40
मार्केट कैप ₹1.51 लाख करोड़
P/E रेशियो 87.69
52-सप्ताह हाई ₹ 6,261.00
52-सप्ताह लो ₹ 3,275.50
डिविडेंड यील्ड 0.14%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 1.48

लंबी अवधि में शानदार रिटर्न

लंबी अवधि में देखें तो ट्रेंट के शेयरों ने निवेशकों को बड़ा फायदा दिया है। पिछले 5 वर्षों में यह शेयर 400% से अधिक बढ़ चुका है। कंपनी का 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 6,261 रुपये और न्यूनतम स्तर 3,275.50 रुपये रहा है। इससे यह साफ है कि स्टॉक ने लंबे समय में मजबूत प्रदर्शन किया है।

तिमाही नतीजे भी मजबूत

Trent Ltd ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 413.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जो पिछले साल की तुलना में 32% से अधिक की वृद्धि है। कंपनी का राजस्व भी बढ़कर 5,027.99 करोड़ रुपये हो गया। मजबूत वित्तीय नतीजों ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Trent Ltd क्या बोनस शेयर दे रही है?

हाँ, Trent Ltd पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

बोनस शेयर का अनुपात क्या है?

कंपनी 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है, यानी 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा।

बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट कब है?

रिकॉर्ड डेट 4 जून 2026 तय की गई है।

बोनस शेयर का लाभ पाने के लिए क्या करना होगा?

निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे।