जीओसी ने लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया

Ads

जीओसी ने लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 03:36 PM IST

लेह/जम्मू, 21 अगस्त (भाषा) ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को त्रिशूल डिवीजन के दौरे के दौरान जीओसी ने सैनिकों से बातचीत की और नयी पीढ़ी के उपकरणों तथा संचालन क्षमता, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित नवीन स्वदेशी तकनीकों को सेना में शामिल किए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा की।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने उच्च स्तर की परिचालन तत्परता बनाये रखने और ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में परिचालन संबंधी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए सैन्य संरचनाओं की सराहना की।

उन्होंने सभी रैंक के सैन्यकर्मियों से पेशेवर रवैये के उच्चतम मानकों, मिशन के लिए तत्परता और परिचालन उत्कृष्टता को बनाये रखने का आह्वान किया।

‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ भारतीय थल सेना की एक बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक रूप से संवेदनशील सैन्य इकाई है।

भाषा

देवेंद्र मनीषा

मनीषा