पश्चिम बंगाल में 14 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में 14 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में 14 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: September 19, 2023 / 08:22 pm IST
Published Date: September 19, 2023 8:22 pm IST

बारासात (पश्चिम बंगाल), 19 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को बांग्लादेश सीमा के पास से 14 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 68वीं बटालियन के जवानों ने बगदाह पुलिस थाना क्षेत्र के रोंगहाट गांव में एक मोटरसाइकिल को रोका।

अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर जवानों को 23 किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद हुए जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि सोने के बिस्कुट की बांग्लादेश से भारत में तस्करी की जा रही थी जिसमें मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा अभिषेक आशीष

आशीष


लेखक के बारे में