यात्री के मलाशय में छिपाकर रखा गया 50 लाख रुपये का सोना जब्त

Ads

यात्री के मलाशय में छिपाकर रखा गया 50 लाख रुपये का सोना जब्त

  •  
  • Publish Date - February 23, 2022 / 07:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

हैदराबाद, 23 फरवरी (भाषा) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के हवाईअड्डे पर बुधवार को एक यात्री के पास से 50.70 लाख रुपये मूल्य का 975.16 ग्राम सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इम्फाल से आए यात्री ने सोने को अपने मलाशय में छिपाकर रखा था। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश