पंजाब में अमृतसर हवाई अड्डे से 65 लाख का सोना बरामद

Ads

पंजाब में अमृतसर हवाई अड्डे से 65 लाख का सोना बरामद

  •  
  • Publish Date - August 31, 2022 / 01:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

अमृतसर, 30 अगस्त (भाषा) अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को दुबई से आए एक यात्री को 65.16 लाख रुपये मूल्य के सोने के साथ पकड़ा गया। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री ग्रीन चैनल से पार करने की कोशिश कर रहा था। विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जब उससे पूछा गया कि क्या वह कोई शुल्क योग्य या कोई कीमती धातु ले जा रहा है तो उसने इसका नकारात्मक जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास करीब सवा किलो सोना बरामद किया गया ।

भाषा रंजन राजकुमार

राजकुमार