DA Hike Order Will Issue On Navratri. Image Source- IBC24
Ranchi University DA Hike: रांची विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल यहां के कर्मचारियों और शिक्षकों के DA में 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। DA में इजाफा होने से विवि मुख्यालय, पीजी विभागों, संबद्ध कार्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बता दें संशोधित दर एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
Ranchi University DA Hike विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जून 2026 की सैलरी के साथ मिलेगा। वहीं, जनवरी 2026 से मई 2026 तक की अवधि के एरियर का भुगतान पीएल खाते से होगा। जिसका आदेश शुक्रवार को जारी की गई। यह लाभ उन पेंशनधारकों को मिलेगा जो छठे व सातवें वेतन पुनरीक्षण के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।
कब से लागू होगा महंगाई भत्ता
Ranchi University DA Hike जारी आदेश के अनुसार छठे वेतनमान के अंतर्गत पेंशन से लाभन्वित हो रहें सेवानिवृत्त शिक्षकों, अधिकारियों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को देय महंगाई राहत की वर्तमान दर 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दी गई है। जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसी प्रकार सातवें वेतनमान के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षकों, अधिकारियों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत की दर 58 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। यह संशोधित दर भी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बढ़ी हुई महंगाई राहत का भुगतान जून 2026 की पेंशन/पारिवारिक पेंशन से किया जाएगा।