Kasganj News/Photo Credit: Social Media
कासगंज। Kasganj News: देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून का आगमन हो चुका है, तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। इसी बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज में आंधी-तूफान की वजह से भर-भरा कर मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में 6 लोग दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला थाना सिढपुरा क्षेत्र के शेखूपुरा (Kasganj News) गांव का है, हादसे में माता, पिता और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब हादसा उस वक्त हुई जब पूरा परिवार एक ही छत के नीचे सो रहा था। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में वर्षा, आंधी व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया है। सीएम ने निर्देश दिए हैं प्रभावित परिवारों से संवाद बनाकर अधिकारी हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएं।