बाल-बाल बची रेलवे कर्मी की जान..मालगाड़ी दीवार तोड़ते हुए रेलवे स्टेशन की पार्किंग में जा घुसी

Ads

फरीदाबाद में मालगाड़ी दीवार तोड़ते हुए रेलवे स्टेशन की पार्किंग में घुसी: अधिकारी

  •  
  • Publish Date - March 15, 2022 / 01:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

Goods train news Faridabad : फरीदाबाद, 14 मार्च (भाषा) ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी दीवार को तोड़ते हुए पार्किंग स्थल तक पहुंच गई जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पढ़ें- खैरागढ़ जीत के लिए बनेगी रणनीति, कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक.. उधर पेश होगा निगम का बजट

स्टेशन अधीक्षक ए. के. गोयल ने बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई और ट्रेन के पीछे खड़ा रेलवे का एक कर्मी चमत्कारिक ढंग से बच गया।

पढ़ें- स्कूल-कॉलेज के साथ सभी शैक्षणिक संस्थान बंद.. 19 मार्च तक धारा 144 लागू.. जानिए क्यों लिया गया बड़ा फैसला 

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब सीमेंट की बोरी से लदी मालगाड़ी गंगापुर से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंची और ट्रेन माल उतारने के लिए पीछे की तरफ जा रही थी।

पढ़ें- रूस ने की भारी बमबारी.. मारियुपोल में 2500 से ज्यादा की मौत

स्टेशन मास्टर ने 42 डिब्बों वाली ट्रेन के इंजन चालक की पहचान बिजेंद्र मीणा के रूप में और ‘रेलवे पॉइंटमैन’ की पहचान जय सिंह के रूप में की, जो इस घटना में बाल-बाल बच गये।

पढ़ें- सूर्य के गोचर से आज इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इस राशि में प्रवेश कर चुके हैं ग्रहों के राजा

घटना को ‘‘मानवीय त्रुटि’’ बताते हुए गोयल ने कहा कि इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।