नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा है कि विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)अधिनियम (वीबी – जी राम जी) के लिए ‘लोगो’ डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की गई है।
मंत्रालय ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह प्रतियोगिता सरकार के नागरिक सहभागिता मंच ‘मायजीओवी’ पर शुरू हो चुकी है, और लोगों को ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दृष्टि को दर्शाने वाले रचनात्मक डिजाइन प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि वह कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में जनभागीदारी को बढ़ावा देना चाहता है।
मंत्रालय के मुताबिक, प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है, और विजेता को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
मंत्रालय ने कहा कि ‘लोगो’ डिजाइन में विकसित भारत की परिकल्पना झलकनी चाहिए।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष