कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही है सरकार: प्रियंका

Ads

कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही है सरकार: प्रियंका

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 07:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार किसानों का दर्द नहीं सुन रही तथा उत्तर प्रदेश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से बहुत कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं।

उन्होंने सवाल किया कि जब एमसएपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तो क्या स्थिति होगी?

पढ़ें- फूल तोड़ने गई नाबालिग लड़की की पड़ोसी ने लूटी अस्मत, 20 दिनों में दुष्कर्म की 9वीं वारदात

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले विधेयकों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही। उप्र में लगभग सभी जगहों पर किसान अपना धान 1868 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी से 800 रुपये कम 1000-1100 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचने को मजबूर हैं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ऐसा तब है, जब एमएसपी की गारंटी है। सोचिए जब एमएसपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तब क्या होगा?’’

पढ़ें- मास्क लगाकर बेचना और खरीदना होगा सामान, नहीं तो दुक…