25 सितंबर से ​पूरे देश में फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई

25 सितंबर से ​पूरे देश में फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई

25 सितंबर से ​पूरे देश में फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 13, 2020 12:24 pm IST

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से नए मामले सामने आ रहे हैं। कई राज्यों में हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहे हैं। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

Read More: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात, कहा- न्याय मिलने की पूरी उम्मीद

इसी कड़ी में इन दिनों एक और मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 25 सितंबर से देश में फिर से टोटल लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एक ​कथित आदेश कॉपी भी वायरल किया जा रहा है।

Read More: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सहित 17 नेताओं को मिली हिजबुल से धमकी, कहा- राजनीति छोड़ दो..जारी हो चुका है मौत का वारंट

वायरल मैसेज की जांच के बाद भारत सरकार की संस्था पीआईबी ने इसका खंडन किया है। पीआईबी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि ये वायरल मैसेज फर्जी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।

Read More: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, खेल-खेल में गई मासूमों की जान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"