सरकार चाहती है सभी किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए: राहुल गांधी

Ads

सरकार चाहती है सभी किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए: राहुल गांधी

  •  
  • Publish Date - December 11, 2020 / 06:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कई किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि देश के कृषक पंजाब के किसानों के बराबर आय चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आय बिहार के किसानों के बराबर करना चाहती है।

ये भी पढ़ें- किसानों के आंदोलन का आज 16वां दिन, रेड लाइट पर धरना दे रहे किसानों …

उन्होंने विभिन्न प्रदेशों में प्रति किसान औसत आय से जुड़ा एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘किसान चाहता है कि उसकी आय पंजाब के किसान जितनी हो जाए। मोदी सरकार चाहती है कि देश के सब किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए।’’

ये भी पढ़ें- दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक रू…

कांग्रेस नेता ने जो ग्राफ साझा किया उसके मुताबिक, पंजाब में प्रति किसान औसत आय 2,16 ,708 रुपये (वार्षिक) है जो देश में सबसे ज्यादा है। इस ग्राफ में यह भी दर्शाया गया है कि बिहार में प्रति किसान औसत आय 42,684 रुपये (वार्षिक) है जो देश के कई राज्यों के मुकाबले बहुत कम है।