राज्यपाल ने पुलिस से महिलाओं के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा

Ads

राज्यपाल ने पुलिस से महिलाओं के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा

  •  
  • Publish Date - October 11, 2023 / 03:20 PM IST,
    Updated On - October 11, 2023 / 03:20 PM IST

जयपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने बुधवार को यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक को राज्य में महिलाओं के साथ अपराधों की प्रभावी रोकथाम और इस संबंध में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उनके अनुसार, राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक को राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने के साथ ही अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा समुचित और कारगर कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

भाषा पृथ्वी राजकुमार