Vasudha: चौहान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! ज़िंदगी और मौत के बीच झूलती संतोष.. क्या अपनी माँ की असली दुश्मन को बेनक़ाब कर पाएगा देव?

Ads

Vasudha: 'वसुधा' में एक बेहद भावनात्मक मोड़ आने वाला है जहां गलतफहमियों को भुलाकर पूरा परिवार एक हो जाता है लेकिन तभी दस्तक देती है एक नई मुसीबत..

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 06:33 PM IST

Vasudha 16th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@Zee 5

HIGHLIGHTS
  • चंद्रिका के माथे से हटा कलंक!
  • आंसुओं के समंदर में डूबे देव और वसुधा!

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंददा शो वसुधा में एक बेहद भावनात्मक मोड़ आने वाला है जहां वसुधा के द्वारा चंद्रिका के कामों के पीछे छिपा हुआ सच सबके सामने आने के बाद, देव अपनी माँ पर शक करने के लिए उनसे माफ़ी मांगता है और पूरा परिवार फिर से एक हो जाता है। लेकिन उनकी ख़ुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकती, क्योंकि चौहान परिवार के सामने एक नई मुसीबत आकर खड़ी हो जाती है।

Vasudha Upcoming Twist: चौहान परिवार फिर से हुआ एक!

जैसे ही सब लोग, अपनी ग़लतफ़हमी को भूलाकर आगे की ओर कदम बढ़ाते हैं, तभी अचानक संतोष बेहोश होकर गिर जाती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमे में आ जाते हैं और तुरंत उसे अस्पताल ले जाते हैं हर किसी के मन में कोई अनहोनी होने का डर सताता है।

संतोष की जान पर मंडराया खतरा!

डॉक्टर मेडिकल जांच के बाद एक बेहद बुरी खबर देते हैं। वे बताते हैं कि संतोष को ब्रेन-ट्यूमर है और उसकी हालत नाज़ुक है। डॉक्टरों का कहना है कि तुरंत इलाज शुरू करना होगा क्योंकि ज़रा से भी देरी उसकी जान के लिए ख़तरा बन सकती है। यह सुनकर देव और वसुधा पूरी तरह से टूट जाते हैं जबकि चंद्रिका खुद को संभालकर परिवार को हिम्मत देने की कोशिश करती है।

Vasudha 16th July 2026 Written update: कौन है पूरे खेल का मास्टरमाइंड?

इसी बीच, चौहान परिवार एक और छिपे हुए रहस्य से परेशान हैं। जैसे कि वसुधा ने चंद्रिका को पहले ही बेगुनाह साबित कर दिया है, जिससे यह साफ़ हो गया है कि कोई और इंसान है जो चुपके से उसके कारोबार में रुकावटें डाल रहा है। चंद्रिका पर लगे झूठे इल्ज़ामों से मुक्त होने के बाद, देव उस रहस्यमयी महिला को ढूंढने का फैसला करता है जो पर्दे के पीछे से यह सारा खेल रच रही है।

एक ओर, जहां संतोष जानलेवा बीमारी से जूझ रही है वहीं दूसरी और, इस खेल के पीछे छुपे हुए असली मास्टरमाइंड की तलाश शुरू हो चुकी है। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि आख़िरकार वसुधा के बिज़नेस में रुकावटें डालने वाली वह रहस्यमयी महिला है कौन? क्या समय रहते चौहान परिवार संतोष को बचा पाएगा?

इन्हें भी पढ़ें:

खुशियों के माहौल के बीच अचानक संतोष के साथ क्या अनहोनी हो जाती है?

जैसे ही पूरा चौहान परिवार सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक होने का जश्न मनाता है, वैसे ही संतोष अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ती है, जिससे पूरे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल जाती हैं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने संतोष की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर क्या दिल दहलाने वाला खुलासा किया?

डॉक्टरों ने बेहद गंभीर चेहरा बनाकर बताया कि संतोष को 'ब्रेन ट्यूमर' है। उसकी हालत इतनी नाज़ुक है कि अगर तत्काल इलाज शुरू नहीं किया गया, तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

संतोष की इस जानलेवा बीमारी की खबर सुनकर देव, वसुधा और चंद्रिका पर क्या बीती?

इस भयानक खबर को सुनकर देव और वसुधा अंदर से पूरी तरह टूट कर बिखर जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ चंद्रिका अपनी ममता का आंचल फैलाकर इस मुश्किल घड़ी में पूरे परिवार की हिम्मत और ढाल बनने की कोशिश करती है।

चंद्रिका के बेगुनाह साबित होने के बाद चौहान परिवार के सामने कौन सा नया और अदृश्य खतरा आ खड़ा हुआ है?

वसुधा ने चंद्रिका को बेकसूर तो साबित कर दिया, लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि कोई और रहस्यमयी महिला है जो पर्दे के पीछे छिपकर उनके बिजनेस को बर्बाद कर रही है और उनके सपनों में रुकावटें डाल रही है।