राज्यपाल रवि ने लोगों से बंगाल चुनावों के अंतिम चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया

राज्यपाल रवि ने लोगों से बंगाल चुनावों के अंतिम चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया

राज्यपाल रवि ने लोगों से बंगाल चुनावों के अंतिम चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया
Modified Date: April 28, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: April 28, 2026 9:17 pm IST

कोलकाता, 28 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने मंगलवार को राज्य की जनता से 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की और मतदाताओं (विशेष रूप से युवाओं महिलाओं और पहली बार मतदान करने वालों) से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया।

कोलकाता स्थित लोक भवन द्वारा साझा किए गए एक बयान में रवि ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का अगला और अंतिम चरण कल होने जा रहा है, इसलिए मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करता हूं।’

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वालों से रिकॉर्ड संख्या में बाहर आकर अपना वोट डालने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के भविष्य को आकार देने और लोकतंत्र तथा कानून के शासन को मजबूत करने के लिए हर मत महत्वपूर्ण है।’

विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसमें बहुचर्चित भवानीपुर सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीट पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था जोकि राज्य में अब तक का सर्वाधिक (93.19 फीसदी) मतदान है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में