नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) सरकार ने जम्मू हवाई अड्डा परिसर में स्थित वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी।
जम्मू में भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर रविवार तड़के दो ड्रोन से विस्फोटक गिराए गए थे, जिसमें दो जवान घायल हो गए थे।
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू वायु सेना स्टेशन पर हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।
भाषा सिम्मी मानसी
मानसी
मानसी