DA Hike Latest Update: सरकारी कर्मचारियों को होली पर मिलेगा तोहफा! महंगाई भत्ते में हो सकती है इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानिए क्या है अपडेट?

Ads

सरकारी कर्मचारियों को होली पर मिलेगा तोहफा! महंगाई भत्ते में हो सकती है इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, Govt Will Increases Dearness Allowance on Holi

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 07:21 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 07:22 PM IST

Increases Dearness Allowance on Holi. Image Source- IBC24

नई दिल्ली। DA Hike Latest Update: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले राहत भरी खबर मिल सकती है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 के लिए AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के आंकड़े जारी किए जाने के बाद महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2-2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। Increases Dearness Allowance on Holi

दिसंबर 2025 में AICPI-IW इंडेक्स 148.2 दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर 12 महीने का औसत 145.54 बनता है। इस कैलकुलेशन के अनुसार DA करीब 60.33 प्रतिशत निकल रहा है। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत DA मिल रहा है, ऐसे में सरकार इसे राउंड फिगर में बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर सकती है। इससे जनवरी 2026 से DA और पेंशनर्स के लिए DR में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। केंद्र सरकार आमतौर पर जनवरी माह के DA की घोषणा मार्च में करती है। इस बार भी फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में इसका ऐलान हो सकता है। चूंकि होली का पर्व 4 मार्च को है, इसलिए इससे पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को ‘गुड न्यूज’ मिलने की उम्मीद है।

जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी? (Increases Dearness Allowance on Holi)

DA Hike Latest Update: गौरतलब है कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, लेकिन 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक 7वें वेतन आयोग के आधार पर ही DA का कैलकुलेशन जारी रहेगा। इससे पहले जून 2025 के AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर सरकार ने अक्टूबर 2025 में DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे DA 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया था। अगर DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो 20 हजार रुपये बेसिक वेतन वाले कर्मचारियों की सैलरी में करीब 400 रुपये, 30 हजार रुपये बेसिक वेतन वालों की सैलरी में 600 रुपये और 1 लाख रुपये बेसिक वेतन वालों की सैलरी में लगभग 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं पेंशनर्स को भी समान दर से महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः-