सरकार ने दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन वाले स्थानों पर इंटरनेट सेवा निलंबित करने का आदेश दिया

Ads

सरकार ने दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन वाले स्थानों पर इंटरनेट सेवा निलंबित करने का आदेश दिया

  •  
  • Publish Date - January 26, 2021 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा बंद करने का मंगलवार को आदेश जारी किया।

दूरसंचार विभाग के मुताबिक संचार सेवा प्रदाता कंपनियों को भेजे गये एक सरकारी आदेश में गणतंत्र दिवस के दिन सिंघू, गाजीपुर, टीकरी, मुकरबा चौक और नांगलोई तथा उनसे लगे दिल्ली के इलाकों में दोपहर 12 बजे से रात 11 बज कर 59 मिनट तक इंटरनेट सेवा अस्थायी तौर पर स्थगित करने का निर्देश दिया गया है।

दूरसंचार विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश स्थानीय कानून के तहत जारी किया गया है, ना कि विभाग के द्वारा।

प्रदर्शन स्थल के करीब रहने वाले लोगों ने कहा है कि उनके इलाके में इंटरनेट सेवा निलंबित होने के बारे में उनके मोबाइल पर एसएमएस आ रहे हैं।

भाषा सुभाष माधव

माधव