छात्रों के आंदोलन पर सरकार चर्चा कराने और गृह मंत्री के जवाब के लिए तैयार: रीजीजू

Ads

छात्रों के आंदोलन पर सरकार चर्चा कराने और गृह मंत्री के जवाब के लिए तैयार: रीजीजू

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 02:15 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि सरकार देश भर के छात्र आंदोलनों और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कराने तथा इस पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को जवाब शांतिपूर्ण ढंग से सुनना होगा।

रीजीजू ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सरकार की ओर से विपक्ष को स्पष्ट रूप से पेशकश की गई है कि वह छात्र आंदोलनों तथा उनसे संबंधित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विपक्ष से केवल इतना कहना है कि जब चर्चा का जवाब दिया जा रहा हो, तब उन्हें सदन में व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए, ताकि सदन का ध्यान न भटके और माननीय गृह मंत्री का वक्तव्य बाधित न हो।’’

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष को गृह मंत्री और सरकार का जवाब सुनना चाहिए तथा इस विषय पर ‘‘विस्तार से चर्चा’’ होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चर्चा के बाद विपक्ष का जवाब के समय सदन से बाहर चले जाना स्वीकार्य नहीं होगा।

भाषा हक हक माधव

माधव