कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को नौकरी दे सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने की मांग

कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को नौकरी दे सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने की मांग

कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को नौकरी दे सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 30, 2021 5:01 am IST

लखनऊ, 30 अप्रैल (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य सरकार से शुक्रवार को मांग की कि वह उन सरकारी कर्मियों के आश्रितों को नौकरी एवं आर्थिक मदद मुहैया कराए, जिनकी पंचायत चुनाव में तैनाती के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गई।

पढ़ें- दिग्विजय के ट्वीट पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- इनका भाव वैक्सीन लगाना नहीं लोगों के बीच में भ्रम पैदा करना है…

मायावती ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ”कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते यदि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव टाल देती

पढ़ें- सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में …

मतलब उन्हें थोड़ा आगे बढ़ा देती, तो यह उचित होता और चुनाव ड्यूटी में लगे कई कर्मचारियों की मौत नहीं होती। इन कमियों की मौत होना अत्यंत दुःखद है।”

पढ़ें- राहत की खबर, 1 दिन में 2.97 लाख से ज्यादा मरीज इलाज…

मायावती ने मांग की कि राज्य सरकार उन सरकारी कर्मियों के आश्रितों को नौकरी एवं आर्थिक मदद मुहैया कराए, जिनकी पंचायत चुनाव में तैनाती के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गई।

पढ़ें- महज 1 महीने में 1,00,000 लोगों की मौत, कोरोना से जा…

उन्होंने कहा, ”इसके साथ ही, अब कोरोना वायरस प्रकोप के गांव-देहात में भी काफी फैलने की आशंका है। ऐसी स्थिति में बसपा की सलाह है कि उत्तर प्रदेश सरकार शहरों के साथ-साथ देहात में भी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए।”

 


लेखक के बारे में