पंजाब के फिरोजपुर में टिफिन बॉक्स में हथगोला रखा मिला
पंजाब के फिरोजपुर में टिफिन बॉक्स में हथगोला रखा मिला
फिरोजपुर, 20 नवंबर (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर के जीरा अनुमंडल के सेखवां गांव में टिफिन बॉक्स में एक हथगोला रखा मिला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वन विभाग के कुछ अधिकारियों को यह टिफिन बॉक्स मिला है।
बाद में, वन अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद जिला पुलिस प्रमुख हरमनदीप सिंह हंस एक दल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हंस ने बताया कि यह जिंदा हथगोला प्रतीत होता है और इसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
भाषा
जोहेब अविनाश
अविनाश

Facebook


