‘मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम का विरोध करने जैसा’ बौखलाए जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी, जानें और क्या कहा…

gujarat assembly election 2022 : अहमदाबाद में जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है।

‘मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम का विरोध करने जैसा’ बौखलाए जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी, जानें और क्या कहा…

gujarat assembly election 2022

Modified Date: December 4, 2022 / 06:53 pm IST
Published Date: December 4, 2022 6:53 pm IST

gujarat assembly election 2022 : अहमदाबाद। गुजरात में इन दिनों सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। कल यानी पांच दिसंबर को राज्य में दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। वहीं, मतदान से पहले अहमदाबाद में जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों द्वारा मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने को इस्लाम के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि इससे उनका धर्म कमजोर हो रहा है।

read more : सिरफिरे आशिक ने महिला के साथ किया ऐसा कांड, फिर शरीर के इन अंगों को काटकर हुआ फरार 

gujarat assembly election 2022 : अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने रविवार को उन सियासी दलों पर हमला बोला है जो मुस्लिम महिलाओं को चुनाव में टिकट देते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शाही इमाम ने शनिवार को गुजरात चुनाव को लेकर एक सन्देश साझा किया। इसमें उन्होंने मुस्लिमों को एकजुट होकर वोट डालने की अपील की।

read more : एक ही शख्स पर फिदा हुईं IT पेशेवर दो जुड़वा बहनें, धूमधाम से रचाई शादी, विवाह होते ही दूल्हे के साथ हो गया ऐसा कांड, देखें वीडियो 

gujarat assembly election 2022 : रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि जो लोग इस्लाम को कमजोर करना चाहते हैं वे लोग मुस्लिम महिलाओं को चुनावी टिकट देते हैं। ऐसे लोग इस्लाम के खिलाफ हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्या कोई आदमी नहीं बचा है जिसे चुनाव में टिकट दिया जा सके।

read more : 71 साल के व्यक्ति पर दिल हार बैठी 23 साल की लड़की, अब शादी की प्लानिंग को लेकर मांग रही लोगों की राय

gujarat assembly election 2022 : शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अगर आपने इस्लाम की बात लाई है तो मैं आपसे कहना चाहूंगा कि अभी आपने नमाज के दौरान देखा कि एक भी औरत आपको नहीं नजर आई। इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज की होती है।अगर औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना जायज होता तो उन्हें मस्जिद से नहीं रोका जाता। मस्जिद से रोक दिया गया क्योंकि इस्लाम में औरत का एक मकाम है।

read more : 42 साल की महिला से हैवानियत की हदें पार, तीन लोगों ने बारी-बारी से मिटाई हवस, मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट को सिगरेट दागा 

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग मुस्लिम महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारते हैं वे इस्लाम से बगावत करते हैं। हमारे मजहब में पुरुषों की कोई कमी नहीं है। इससे पहले इमाम ने कहा था कि मुस्लिमों के वोटों में बटवारे के चलते साल 2012 में अहमदाबाद की जमालपुरा सीट पर भी भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया था। इस बार एकजुट होकर वोट करना है। मुस्लिम उसी को विजयी बनाएं, जो उनका प्रतिनिधित्व करता हो।

 

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को वोट डाले जाने है। खुद शब्बीर भी दूसरे, यानी कि अंतिम चरण के चुनाव में 5 दिसंबर, 2022 को अहमदाबाद में जाकर अपना मतदान करेंगे।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years