अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने भाजपा के लिए परेशानियां खड़ी की, लेकिन भाजपा ने अब जाकर उसे बड़ा झटका दिया है। कोली समाज के बड़े नेता कुंवरजी बावलिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिय है। वे भाजपा में शामिल हो गए हैं और कहा जा रहा है कि उन्हें राज्य सरकार में मंत्री भी बनाया जा सकता है। उन्होंने मंगलवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंपा।
कहा जा रहा है कि बावलिया हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी अनदेखी से नाराज था, और वे इस बारे में अपनी बात कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाई भी थी। उन्होंने आज ही भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वे राजकोट जिले की जसदन विधानसभा सीट से विधायक हैं।
यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गोरक्षा के नाम पर न हो हिंसा, फैसला सुरक्षित
62 वर्षीय कुंवरजी बावलिया ने पिछले विधानसभा चुनाव में 39 साल के बीजेपी उम्मीदवार भरत बोघा को हराया था। वे 2009 और साल 2014 में राजकोट सीट से कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं। बीजेपी नेता नितिन पटेल ने कहा कि भाजपा के सीनियर नेता के तौर पर बाविलया को जो सम्मान मिलना चाहिए वो उन्हें दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : शिक्षकों के पदनाम में एलबी जोड़ भेदभाव करने का आरोप, मोर्चा ने जताई नाराजगी
बावलिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने को अगले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है। कुंवरजी कोली समाज के बड़े नेता हैं और लोकसभा की 3 सीटों पर उनका खासा प्रभाव है।
वेब डेस्क, IBC24