गुजरात: होली के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए जीएसआरटीसी ने 1300 अतिरिक्त बस लगाईं

Ads

गुजरात: होली के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए जीएसआरटीसी ने 1300 अतिरिक्त बस लगाईं

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 05:26 PM IST

अहमदाबाद, 19 फरवरी (भाषा) गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने होली के आगामी पर्व के कारण 1,300 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है, जो करीब 7,500 से अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि ये विशेष सेवाएं 27 फरवरी से पांच मार्च तक चालू रहेंगी।

इसमें कहा गया, ‘‘फूलोत्सव के लिए लाखों श्रद्धालु खेड़ा जिले के डाकोर शहर में स्थित श्री रणछोड़रायजी महाराज मंदिर जाते हैं और होली के दौरान द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करते हैं। द्वारका और डाकोर शहरों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 450 बसों द्वारा कुल 3,500 फेरे लगाने की व्यवस्था की गई है।’’

यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए, जीएसआरटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्री आधिकारिक वेबसाइट या जीएसआरटीसी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अग्रिम आरक्षण करा सकते हैं।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल