‘चांदीपुरा’ वायरस से निपटने के जिए गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई

‘चांदीपुरा’ वायरस से निपटने के जिए गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई

‘चांदीपुरा’ वायरस से निपटने के जिए गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई
Modified Date: August 4, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: August 4, 2026 10:12 pm IST

अहमदाबाद, चार अगस्त (भाषा) गुजरात में मानसून के दौरान ‘चांदीपुरा’ वायरस के कारण 22 बच्चों की मौत के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है तथा त्वरित प्रतिक्रिया उपाय तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने इससे पहले बताया था कि राज्य में इस मौसम में संदिग्ध संक्रमण के 184 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई है और 22 बच्चों की जान जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले सभी 22 बच्चे 15 वर्ष से कम आयु के थे।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव टोपनो ने कहा, ‘चूंकि चांदीपुरा वायरस का अभी तक कोई टीका या सटीक दवा (एंटीडोट) विकसित नहीं हुई है, इसलिए हमने मौतों को कम से कम करने के लिए निगरानी व त्वरित प्रतिक्रिया उपाय बढ़ा दिए हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को मुस्तैद कर दिया है। हमारी पूरी व्यवस्था पूरी तरह से सक्रिय है।’

भावनगर स्थित सरकारी अस्पताल ‘सर टी अस्पताल’ के बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. मेहुल गोसाईं ने बताया कि चांदीपुरा वायरस से संक्रमित संदिग्ध मरीजों में तेज बुखार, सिरदर्द और दौरे आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं और मरीज बेहोशी जैसी स्थिति में रहता है।

भाषा सुमित रमण

रमण


लेखक के बारे में