गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, गांधीनगर की 44 सीट में से 41 पर BJP, PM मोदी ने आभार जताया

गुजरात स्थानीय निकाय, गांधीनगर नगर निगम के चुनाव भाजपा और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है: मोदी

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, गांधीनगर की 44 सीट में से 41 पर BJP, PM मोदी ने आभार जताया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: October 5, 2021 6:59 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात स्थानीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया और कहा कि यह परिणाम पार्टी और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है।

read more: हॉकी इंडिया 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से हटा, कोविड चिंताओं और भेदभावपूर्ण पृथकवास नियमों का हवाला दिया

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के स्थानीय निकायों और गांधीनगर नगरपालिका के चुनावों के परिणाम राज्य की जनता और भाजपा के बीच गहरे संबंध की पुन: पुष्टि करती है। हमें लगातार आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं को साधुवाद।’’

भाजपा ने जीएमसी में अपनी सत्ता बरकरार रखी और दो अन्य नगर निकायों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने भगवा पार्टी से देवभूमि-द्वारका जिले में भानवड नगरपालिका को छीन लिया।

read more: एनसीएलटी ने जी एंटरटेनमेंट से इनवेस्को की अर्जी पर सात अक्टूबर तक जवाब देने को कहा

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट को बदले जाने के बाद जीएमसी चुनाव को भाजपा की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। जीएमसी की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com