गुजरात में होली मनाने की इजाजत नहीं, केवल होलिका दहन की अनुमति :उप मुख्यमंत्री

Ads

गुजरात में होली मनाने की इजाजत नहीं, केवल होलिका दहन की अनुमति :उप मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - March 21, 2021 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

अहमदाबाद, 21 मार्च (भाषा) गुजरात सरकार ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण होली के अवसर पर समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, हालांकि सीमित संख्या में लोगों के साथ ‘होलिका दहन’ की परंपरा का निर्वहन जरूर किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि होली 29 मार्च को है और होलिका दहन 28 मार्च को होगा।

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आवासीय सोसाइटियों तथा गांवों में सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी के साथ सरकार ‘होलिका दहन’ की इजाजत देगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़ में एक दूसरे पर रंग डालने की अनुमति नहीं होगी।

पटेल ने कहा, ‘‘इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मुझे विश्वास है कि गुजरात के लोग नियमों का पालन करेंगे और होली नहीं खेलेंगे।’’

भाषा

मानसी नरेश

नरेश