गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए

Ads

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - August 7, 2021 / 09:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

अहमदाबाद, सात अगस्त (भाषा) गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,25,020 हो गई जबकि मृतकों की संख्या अब भी 10,077 है। 27 और लोग संक्रमण से उबरे हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल 8,14,747 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से उबरने की दर 98.75 प्रतिशत है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 196 है। इनमें से चार रोगियों की हालत नाजुक है।

अधिकारी ने बताया कि वडोदरा में संक्रमण के सबसे अधिक पांच नए मामले सामने आए हैं। अहमदाबाद और सूरत से चार-चार मामले सामने आए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को 6,01,720 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में अब तक कुल 3,61,96,017 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

भाषा जोहेब माधव

माधव