Gujarat Road Accident: दर्दनाक हादसा, टेंकर से टक्कर के बाद आग का गोला बन गई बस, जिंदा जले इतने लोग, घटना का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Ads

Gujarat Road Accident: दर्दनाक हादसा, टेंकर से टक्कर के बाद आग का गोला बन गई बस, जिंदा जले इतने लोग, घटना का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 09:53 AM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 09:54 AM IST

Gujarat Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सुरेंद्रनगर में बस और टैंकर की टक्कर से आग लगी, चार यात्रियों की मौत
  • 10 लोग झुलसे, घायलों को राजकोट सिविल अस्पताल भेजा गया
  • दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जांच जारी

सुरेंद्रनगर: Gujarat Road Accident गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार देर रात एक टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए और 10 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस.एस. भदौरिया ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई।

Gujarat Road Accident उन्होंने बताया कि निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह अपने आगे जा रहे डामर (कोलतार) से लदे एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। भदौरिया के अनुसार, बस में कम से कम 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उपजिलाधिकारी एच.टी. मकवाना ने कहा, ‘निजी बस और डामर से भरे टैंकर के बीच हुई इस टक्कर में चार यात्री जिंदा जल गए।’

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 10 लोग झुलस गए हैं। मकवाना ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला के एक अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास।

बस कहाँ जा रही थी?

अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

चार यात्रियों की मौत और 10 लोग झुलस गए।

ताजा खबर