Gujarat Road Accident: दर्दनाक हादसा.. टायर फटने से नाले में गिरी पिकअप वैन, तीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत, 7 लोग घायल

Ads

Gujarat Road Accident: दर्दनाक हादसा.. टायर फटने से नाले में गिरी पिकअप वैन, तीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत, 7 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - May 29, 2024 / 10:03 PM IST,
    Updated On - May 29, 2024 / 10:05 PM IST

Rajasthan Road Accident

Gujarat Road Accident: वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार को टायर फटने के कारण एक वाहन (पिकअप वैन) पलट गया और सड़क किनारे नाले में गिर गया, जिससे उसमें सवार तीन बच्चों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read more: Rajkot Gaming Zone Fire News: एक्शन मोड में गुजरात सरकार, 15 से ज्यादा अवैध ‘गेम जोन’ के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज 

जारोद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिकअप वैन मध्य प्रदेश से मजदूरों को लेकर वडोदरा जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कोटांबी गांव के पास राज्य राजमार्ग पर हुई, जहां वैन का पिछला टायर फट गया, जिसके बाद वह सड़क किनारे नाले में गिर गयी।

Read more: Bemetara Gunpowder Factory Blast News: बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट मामले के 9 पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपए देगी कंपनी, सीएम साय ने एक्स पर दी जानकारी 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन से सात साल की उम्र के तीन बच्चों और 45 वर्षीय एक व्यक्ति समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए सात लोगों को वडोदरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ’’

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

इस बार देश में बनेगी किसकी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsAp