नई दिल्ली। बहु चर्चित बाबा रामरहीम को 400 से अधिक साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में कोर्ट से जमानत तो मिल गई है। लेकिन उन पर जो रेप के मामले चल रहे है उसके चलते उन्हें अभी भी जेल में ही रहना पड़ेगा। ज्ञात हो कि रामरहीम हरियाणा के पंचकुला जेल में बंद हैं। और अब साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम की जमानत मंजूर कर ली है।
Gurmeet Ram Rahim granted bail by Panchkula CBI court in castration case; he will remain in jail in connection with the rape case. pic.twitter.com/6b44LFT7L5
— ANI (@ANI) October 5, 2018
ज्ञात हो कि गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की जमानत को लेकर पंचकुला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में जज जगदीप सिंह ने सुनवाई की.अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आखिरकार इस मामले में राम रहीम को जमानत दे दी.लेकिन डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दो साध्वियों के साथ बलात्कार के भी दोषी पाए गए है जिसके चलते उन्हें 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी।
ये भी पढ़ें –भारत-रूस के बीच S-400 डिफेंस सिस्टम को लेकर करार,जानिए S-400 भारतीय सेना के लिए कितना खास है
ज्ञात हो कि नपुंसक बनाने के मामले में डेरा सच्चा सौदा में साधु रहे हंसराज चौहान ने 17 जुलाई 2012 को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राम रहीम पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया था.उन्होंने कहा था कि डेरा प्रमुख के इशारे पर डेरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम साधुओं को नपुंसक बनाती है. उन्होंने 166 साधुओं का नाम भी बताया था।
वेब डेस्क IBC24