गुरुग्राम, 23 मार्च (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने फिलीपीन से संचालित एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान राहुल कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उस पर अवैध ‘‘सिम बॉक्स’’ वितरित करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि अवैध उपकरणों की आपूर्ति नेपाल-बिहार मार्ग से की जाती थी और साइबर अपराध के लिए ‘‘सिम बॉक्स’’ के माध्यम से कॉल डायवर्ट किए जाते थे।
उन्होंने पांच ‘‘सिम बॉक्स’’ बरामद किए हैं, जिनमें से प्रत्येक में 32 सिम पोर्ट एंटीना हैं। साथ ही आठ राउटर, 18 बैटरी, तीन यूपीएस (इन्वर्टर) और एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया के कुल 504 सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
भाषा रंजन अविनाश
अविनाश