गुरुग्राम : डंपर से बजरी उतारते समय किशोर की मौत, तेज रफ्तार कार ने युवा इंजीनियर को कुचला

Ads

गुरुग्राम : डंपर से बजरी उतारते समय किशोर की मौत, तेज रफ्तार कार ने युवा इंजीनियर को कुचला

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 12:51 AM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 12:51 AM IST

गुरुग्राम, चार जुलाई (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर-113 में डंपर से बजरी उतारते समय उसके नीचे दबने से 16 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-113 में एक निर्माण स्थल पर यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी प्रियांशु मौर्य (16) के रूप में हुई, जो डंपर पर हेल्पर का काम करता था। उसका परिवार वर्तमान में उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रहता है।

उसके पिता दुर्गा प्रसाद मौर्य की शिकायत पर बाजघेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इस बीच, गुरुग्राम में ओल्ड दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 24 वर्षीय सहायक इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान योगेंद्र मिश्रा (24) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का निवासी था और पिछले करीब तीन वर्षों से गुरुग्राम में रह रहा था तथा उद्योग विहार स्थित मुंजाल शोवा लिमिटेड में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भाषा गोला सुभाष

सुभाष