गुरुग्राम: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ads

गुरुग्राम: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 11, 2023 / 06:32 PM IST,
    Updated On - April 11, 2023 / 06:32 PM IST

गुरुग्राम, 11 अप्रैल (भाषा) शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय एक लड़की का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गुरुग्राम में एक सामान आपूर्ति करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी हरि मोहन ने सात अप्रैल को किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मोहन के खिलाफ सोमवार को डीएलएफ फेज 3 पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएचओ (डीएलएफ फेज 3) राजेंद्र सिंह ने बताया, ‘आरोपी सामान आपूर्ति करने वाले कर्मचारी के रूप में काम करता था और उसने अपराध कबूल कर लिया है। उसे शहर की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा साजन नरेश

नरेश