Happy Hanuman Jayanti 2026: देशभर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, पीएम मोदी-अमित शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम साय और मोहन यादव ने भी किया पोस्ट

Ads

Happy Hanuman Jayanti 2026: देशभर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, पीएम मोदी-अमित शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम साय और मोहन यादव ने भी किया पोस्ट

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 11:03 AM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 12:02 PM IST

Happy Hanuman Jayanti 2026 | Photo Credit: IBC24

नई दिल्ली: Happy Hanuman Jayanti 2026 देशभर में आज हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। राजनीतिक गलियारों में भी हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Happy Hanuman Jayanti 2026 पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मेरे सभी देशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का अपार आशीर्वाद सभी पर बरसाएं, ताकि हमारे राष्ट्र की शक्ति और अधिक बढ़ सके। जय बजरंगबली!’

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु राम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम।”

सीएम विष्णु देव साय ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने हनुमान जन्मोंत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मैं पवन-वेग के समान तीव्र गति वाले दूत ‘मनोजवम’ की शरण लेता हूँ, जो इंद्रियों को जीतने वाले, ज्ञानियों में अग्रणी, पवन-देव के पुत्र, वानर सेना के नायक, और श्री राम के दूत हैं।

‘अतुलनीय शक्ति और अटूट भक्ति के प्रतीक, पवन-पुत्र और संकटमोचक, भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर, मैं प्रदेश के समस्त निवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ।’

‘कामना है कि भगवान श्री हनुमान जी हम सभी के जीवन में साहस, शक्ति, सेवा और समर्पण की भावना जागृत करें, और हमें हर विपत्ति से सुरक्षित रखें। उनकी कृपा आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण करे—यही मेरी प्रार्थना है।’

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर ​कहा कि ‘मैं पवनपुत्र, मनोजव की शरण लेता हूँ, जिनकी गति पवन के समान है, जिन्होंने अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली है और जो ज्ञानियों में सर्वश्रेष्ठ हैं। श्री हनुमान प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पवनपुत्र श्री बजरंगबली आपकी समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण करें; सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रकाश सभी के जीवन को आलोकित करे—यही मेरी प्रार्थना है।’

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रनवउं पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन। जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव ‘श्री हनुमान जयंती’ के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें। श्रीहनुमते नमः

 

इन्हें भी पढ़ें:-