हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर गुजरात विधानसभा समितियों की अध्यक्षता करेंगे

हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर गुजरात विधानसभा समितियों की अध्यक्षता करेंगे

हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर गुजरात विधानसभा समितियों की अध्यक्षता करेंगे
Modified Date: May 21, 2026 / 01:05 am IST
Published Date: May 21, 2026 1:05 am IST

अहमदाबाद, 20 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हार्दिक पटेल और पार्टी नेता अल्पेश ठाकोर को बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गुजरात विधानसभा की दो अहम समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने विभिन्न वित्तीय और विधायी समितियों के गठन की घोषणा की है।

पटेल को अधीनस्थ विधान संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि ठाकोर को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए गठित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

पटेल और ठाकोर दोनों गुजरात में एक दशक पहले हुए आरक्षण संबंधी आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे और अंततः विधायक चुने गए थे।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सीजे चावड़ा को प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष, जबकि पूर्व मुख्य सचेतक तथा वरिष्ठ भाजपा विधायक पंकज देसाई को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा सार्वजनिक उपक्रम समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि राजकोट से विधायक उदय कांगड़ को पंचायती राज समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में