हरिद्वार के दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफतार

हरिद्वार के दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफतार

हरिद्वार के दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफतार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 27, 2020 6:45 pm IST

हरिद्वार(उत्तराखंड) , 27 अक्टूबर (भाषा) पिछले सप्ताह यहां हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को एक मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया ।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णाराज ने बताया कि सतेंदर की गिरफ्तारी के साथ ही भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी की उनके घर में हुई निर्मम हत्याकांड का खुलासा हो गया है । गिरफ्तारी के दौरान सतेंदर ने भागने का प्रयास किया और इसी दौरान उसके पांव में गोली भी लग गयी ।

सतेंदर के एक अन्य साथी विपिन को कुछ समय पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था ।

शिवालिक नगर में प्रहलाद अग्रवाल और उनकी पत्नी की लूट के इरादे से घर में घुसकर कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी गयी थी ।

सतेंदर और उसका साथी विपिन दोनों उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर जिले के रहने वाले हैं । भाषा सं दीप्ति

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में